सारनी! रॉयल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल शोभापुर मे विद्यालय की प्राचार्य रानी खातरकर, जी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय में समस्त शिक्षक शिक्षिकाए और बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में 111 पेड़ लगाए और सभी बच्चों को पेड़ का महत्व बताया! पेड़ हमारे जीवन का आधार है वे हमें शुद्ध हवा फल फूल लकड़ी और औषधि प्रदान करते हैं, पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ रखने हैं वर्षा लाने में सहायक होते हैं मिट्टी के कटाव को रोकते हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं और भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं!
इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका आरती नागले, ममता सियाने, ज्योति लोखंडे, ममता बारोदे, ऋतू यादव, निधि महाले, संजीत कुमार चौधरी उपस्थित रहे!