• नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने वार्डों में नालों का किया औचक निरीक्षण, संभावित बारिश के पूर्व सफाई करने के निर्देश

सारनी। मूसलाधार बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए नगर पालिका अलर्ट मूड पर है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वार्डों में नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डों में नालों की सफाई की पूरी जिम्मेदारी स्वच्छता पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर की है। बारिश के दौरान नालों में कचरा फंसने से बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य समेत अन्य दल ने सारनी, पाथाखेड़ा के वार्डों के नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान संभावित संक्रमण को देखते हुए वार्डों में भी सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि स्वच्छता दल वार्डों में संबंधित पार्षदों के संपर्क एवं निर्देशन में रहकर कार्य करें। कहीं भी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने कहा कि नालों में कचरा एवं पालीथीन फंसने से बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। इसके अलावा समय रहते खरपतवार एवम गाद भी निकाल ली जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *