बैतूल। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने डॉ मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, शिक्षा, सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय भाषाओं, मातृभाषा में शिक्षा, भारतीय संस्कृति और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया तथा अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने बताया कि कम आयु में ही कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. मुखर्जी जी ने शिक्षा के भारतीयकरण, मातृभाषा को बढ़ावा देने और भारतीय ज्ञान परंपरा को सम्मान दिलाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने बंगाल के विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 डॉ. मुखर्जी की शैक्षिक सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है, जिसमें मातृभाषा में शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचयात उपाध्यक्ष  हंसराज धुर्वे,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मुकेश झारे,मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, महामंत्री आशीष पंवार,प्रवीण वराठे, उपाध्यक्ष लोकेश साहू, दिलीप जावंजाल, शशिकांत पिंटू महाले, कार्यालय मंत्री कुणाल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अंजनेय ठाकुर,बसंत परिहार,कमल अड़लक, योगेश कुबडे, राहुल मिश्रा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *