• सतीश चौहान और कमला मोरे को अभिनंदन
  • पत्र से किया सम्मानित

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से जून माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर अजय कुमार वर्मा, सतीश कुमार चौहान, प्रेमलता पालराज, भगवान घानेकर, राजकुमार गुलतकर, विष्णु पवार, रमेश कुमार चौरे,प्रहलाद यादव,मधुकर उघडे,शिवमणी शर्मा सेवानिवृत्त हुए। अधीक्षण अभियंता संधारण चार से सेवानिवृत्त हुए सतीश कुमार चौहान और कमला मोरे ने कार्मिकों के हित के लिए अपनी राशि समिति को सौंप कर सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है जिसके फलस्वरूप मुख्य अभियन्ता एस के लिल्होरे ने स्वर्ण जयंती वर्ष में दोनो कार्मिकों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को एस के लिल्होरे, एच आर नरवरिया, मनीष शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एस एन सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर , नरेश पनवार ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल, मिष्ठान, फोटो औेर स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री लिल्होरे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है । इस अवसर पर डी पी मिश्रा, उल्हास देशमुख, संजय जोशी , निकुंज सोनी , योगेन्द्र ठाकुर,लाल बाबू गिरी, सोहनलाल कहार,संदीप आरसे, और गोपाल अरोरा , किनशुक नामदेव, उमेश भादे ,गुलाब पटाहे सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *