बैतूल। विगत दिनों नव उदय प्रकाशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मान का आयोजन इंदौर में आयोजित किया गया। जिसमें देश-विदेश के कई जाने-माने साहित्यकार और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैतूल के साहित्यकार रामनाथ साहू को उनके साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए देवी अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री साहू के काव्य संग्रह अकेले राही का विमोचन भी विमोचन किया गया। इससे पूर्व में इनकी दो पुस्तकें ’सोपान यहां से वहां तक’ और ‘क्षणिकांए’ प्रकाशित हो चुकी हैं। इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि यह पुरस्कार केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि मेरी लेखनी और उन पाठकों का सम्मान है जिन्होंने हमेशा मेरी रचनाओं को सराहा। आयोजन के दौरान प्रख्यात साहित्यकार ने डॉ.याकूब और अमीन खान ने रामनाथ साहू के लेखन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं समाज को एक नई दिशा देती हैं और हिंदी साहित्य को समृद्ध करती हैं। श्री साहू को सम्मानित किए जाने पर चंद्रशेखर त्रिपाठी, मीरा एंथोनी, गुंजन खंडेलवाल, अरूणा पाटनकर, नीलम दुबे, श्रीमती निरगुडकर, कांत दीक्षित, तपन मालवीय सहित जिले के कला प्रेमियों ने बधाई दी है।