- ब्रह्मकुमारी का राजयोग कार्यक्रम संपन्न

बैतूल। ब्रह्मकुमारीज़ का राजयोग और ध्यान की पद्धति विश्व विख्यात है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के भाग्य विधाता भवन में विशेष योग एवं राजयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारी डॉ.लीना दीदी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। इस अवसर पर बीके मंजू दीदी ने योग एवं राजयोग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित भाई-बहनों को वर्ष के 365 दिन योग करने का संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में खेल शिक्षक कमलेश देवकाते ने सभी को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उपस्थित भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश ग्रहण किया। इस अवसर पर बीके पूर्णिमा, बीके हेमलता, बीके अर्चना, बीके तरुण सहित ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, मानव कल्याण एवं स्वस्थ समाज की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।