2 दिसम्बर से होगा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के हितलाभ का वितरण

Estimated read time 1 min read
  • जिले की कुंडबकाजन ग्राम पंचायत में होगा कार्यक्रम


बैतूल। प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण 2 दिसम्बर से आरंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बैतूल सहित हरदा और नर्मदापुरम की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2 दिसम्बर को समारोह आयोजित कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 39 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिसम्बर को जिले के भीमपुर विकासखण्ड की कुंडबकाजन ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्रों तथा अभियान में शामिल योजनाओं का लाभ वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में बैतूल सहित नर्मदापुरम और हरदा के हितग्राही भी शामिल होंगे। साथ ही बैतूल की सभी ग्राम पंचायत, नर्मदापुरम जिले की 427 ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों तथा हरदा जिले की 220 ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के 80 वार्डों में स्वीकृति-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भीमपुर विकासखंड के निशाना वन ग्राम में पेसा जागरूकता अभियान में भी शामिल होंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours