आमला। नगर मे लगने वाले साप्ताहिक शनिचरा  हाट बाजार में ट्रक, जीप, एवं अन्य गुड़स् वाहनो की बाजार के दिन दुकान के साथ ले जाने पर रोक एवं आवारा मवेशियों के घुमने पर रोक की मांग नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित राजेंद्र उपाध्याय ने तहसीलदार पूनम साहू को लिखित पत्र देकर की और अधिवक्ता उपाध्याय ने पत्र मे उल्लेख  किया है की शनिचरा बाजार में ट्रक, जीप, एवं अन्य गुड़श वाहन बाजार के दिन दुकान के साथ ले जाते है और बाजार में मन माने तरीके से जगह घेर लेते है जिससे आम जनता एवं छोटे व्शापारियों को परेशानी होती है दुकानदार मन मर्जी से जितनी चाहे उत्तनी उगह घेर कर अन्य दुकानदारों से विवाद करते है लड़ाई झगड़े पर उतारू होते है रोड़ पर ही गांव के लोग जो माल लाते है स्थानीय व्यपारी रोड़ पर ही गाढ़ी खडीकर माल उतारते चड़ाते है जिससे यातायात प्रभावित होता है इसी तरह आवारा मवेशी बाजार में आपस में लड़ते है लिशानों की दुकान उजाड़ते है नगर पालिका कर्मचारी ध्यान नही देते हैं पूर्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अनेको शिकायते की गई किन्तु कोई स्थाई समस्या का हल नही निकाला गया बाजार में पार्किंग की व्यवस्था भी नही है बाजार में यदि उचे उचे हेलोजन लाईट लगा दिये जाये तो व्यापारियों के साथ साथ आम जनता को भी सुविधा होगी शासन की ओर से शनिचरा बाजार की काया कल्प के लिये धन राशि आयी थी किन्तु काया कल्प अभी तक नही हुआ

इसलिए सम्पूर्ण मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही करते हुए शनिचरा बाजार में बड़े बड़े वाहनों एवं गुडश वाहन के साथ दुकान लगाने पर रोक लगाइ जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *