• थाना प्रभारी कार्यकाल में अनेकों बार मिला बेस्ट थाना प्रभारी अवार्ड

सारनी। गणतंत्र दिवस समारोह में इटारसी के एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान को उत्कृष्ट कार्य, विवेचना व लॉ एंड ऑर्डर के लिए  सम्मानित किया है। श्री चौहान को केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं थाना प्रभारी कार्यकाल में अनेकों बार बेस्ट थाना प्रभारी का अवार्ड मिल चुका है। सूत्रों ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सम्मानित किया है। बताया जाता है कि विगत कुछ दिनो में एसडीओपी श्री महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में डिवीजन शांति व्यवस्था सुचारू रूप से रही है। परिवहन मंत्री श्री राव ने एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवम थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को सम्मानित किया है। इस मौके पर जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवम समस्त जिले के अधिकारी व कर्मचारी परेड ग्राउंड नर्मदापुरम में मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक श्री चौहान को थाना प्रभारी रहते भी कई बार इस पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *