• बालाजी फैजल राहूल के शानदार प्रदर्शन से  शाइनिंग स्टार फ्रेण्डस क्लब ब्लेक बुल्स प्रतियोगिता से बाहर

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के छठवे  दिन 3 मैच खेले गए । पहला मैच ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा एवम ड्राइवर  इलेवन पाथाखेड़ा के  बीच खेला गया ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए 88 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्राइवर इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 8 ओवर खेलते हुए 1 विकेट खोकर 90  रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मैच फैजल बने जिन्होंने 26 गेंद पर 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली व 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने  I दुसरा मैच फ्रेंड्स  इलेवन पाथाखेड़ा एवं माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा  के बीच खेला गया फ्रेंड्स  इलेवन पाथाखेड़ा  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स  इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवरों में 53  रन बनाकर  आलआउट हो गयी । 54 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी मीइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 4 ओवर मैं यह मैच 10 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच बालाजी जिन्होंने 14 गेंद पर 22 रन एवं 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का तीसरा मैच विक्की शाइनिंग स्टार एवं फुक्की इलेवन शोभापुर के बीच खेला गया फुक्की 11 ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की शाइनिंग स्टार ने निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट खोकर 74 रन बनाएं और 75 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फुक्की इलेवन शोभापुर ने नौवे ओवर मे 77 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच राहुल रहे जिन्होंने महत्वपूर्ण बल्ले से 15 रन एवं 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने । इस मैच मे जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया , रंजीत सिह ,जीपी सिह, जगदीश पवार, ओम प्रकाश सिह भीम बहादूर थापा,  राकेश बारगे, विक्की सिह, योगेश बर्डे, नन्हे सिह, सुधीर यादव चन्द्रभान सिंह रघुवशी  धमेन्द्र राय मुकेश भालेकर रमेश पवार मिन्टू राय देवमन लाल डेहरीया अजेन्द्र अमरुते संजीत चौधरी ने पुरुस्कार दिये । 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *