• स्टेडियम में खेल एक खिलाड़ी का आईपीएल में हो चुका है चयन

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के स्व. अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड में विगत 16 वर्षों से सफलतापूर्वक प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। 28 जनवरी को इस प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में आयोजित होने वाले प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजक समिति के संरक्षक रजीत सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग व खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवन मिश्रा से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं आमला विधायक डॉ योगेश पडाग्रे की उपस्थिति में उनसे मुलाकात करके 28 जनवरी को समापन होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा मे आमंत्रित करने का कार्य किया है। आयोजक समिति के पदाधिकारी ने बताया कि खेल मंत्री विश्वास सारंग एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा ने प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम के सफलतम पूर्वक 16 वर्ष पूरे होने पर उनके द्वारा बधाई देने का कार्य किया है। साथ ही उन्होंने विधायक एवं आयोजक समिति के पदाधिकारी को स्पष्ट किया है कि 28 जनवरी को कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के समापन अवसर पर उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति के रजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के समापन अवसर पर 10 से 15 हजार लोगों की उपस्थिति रहने का आंकड़ा दर्ज किया जा चुका है। लेकिन इस बार प्रदेश के खेल मंत्री एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के आने से समापन अवसर पर 25 से 30 हजार लोगों के उपस्थित होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 64 विभिन्न राज्यों की टीम भाग लेती है और 64 टीम के लगभग 15 सौ खिलाड़ी इस प्रदेश स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करने का कार्य करते हैं। आयोजक समिति के पदाधिकारी ने यह भी बताया कि कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के स्व.अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम में क्रिकेट खेल चुके एक खिलाड़ी का आईपीएल में चयन तक हो चुका है। आयोजक समिति के पदाधिकारी ने बताया कि इस बार का जो समापन कार्यक्रम होगा वह रोचक और यादगार होगा उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इस समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील भी अभी से जारी करती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *