सारनी। आज पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न महामारी से ग्रस्त है। मानव जीवन पर इस महामारी का कब तक और कितना प्रभाव पड़ेगा, इस प्रकार की किसी भी आशंका और मानसिक दुर्बलता को दूर करने में आध्यात्मिक शक्ति का जागरण महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है। इसी विचार से विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से संपूर्ण प्रांत में गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में सरस्वती शिशु के सभी छात्र-छात्राएँ, अभिभावक, पूर्व छात्र, आचार्य -दीदी, विद्यालय संचालन समिति एवं स्टाफ के लोग 26 अप्रैल रविवार को प्रात: 10 बजे से 10.10 बजे तक अपने अपने घरों में गायत्री मंत्र का जाप करेंगे। मंत्र शक्ति की सहायता से एक साथ हजारों की संख्या में बच्चे और बड़े विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त कराने के लिए प्रार्थना करेंगे।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया की शुभ तिथि और शुभ अवसर पर गायत्री मंत्र जप का यह कार्यक्रम किया जा रहा है, इसमें हजारों लोग सुबह 10 बजे अपने घरों में गायत्री मंत्र का जप करेंगे ।इसके लिए 10 मिनट का समय या 108 मंत्र करना निर्धारित किया गया है। हमारे धर्म ग्रंथों में मान्यता है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर किए जाने वाले शुभ कार्यों और पुण्य कर्मों का अक्षय फल प्राप्त होता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *