सारनी। पावर इजिनियर्स एण्ड एम्प्लांइज एसोसिएशन व ठेका मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से सतपुड़ा पावर प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट में श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजेशन को लेकर जागरुक किया। प्रदेश प्रचार सचिव एव ठेका मजदूर संघ के संरक्षक सुनील सरियाम ने मजदूरों को सोशल डिस्टेंस और फिजिकल डिस्टेंस बनाकर रखने की जानकारी दी। उन्होंने कहा इससे हम भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वास्थ्य सुरक्षित रहेंगें। सभी मजदूरों को फेस मास्क और सैनिटाइज वितरित कर सभी से आग्रह किया कि वह सब सोशल डिस्टेंस और फिजिकल डिस्टेंट भी बनाकर रखें।पावर इंजिनियर्स एंड एम्प्लांइज एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव सरियाम ने को उनके कार्य स्थल पर पहुंचकर नोवल कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताएं।मजदूरों को फेस मास्क और सैनिटाइज वितरित किया। सभी से आग्रह किया ज्यादा से ज्यादा अपने कार्य से फुर्सत मिलने के बाद अपने हाथों को एक दम साफ सुथरा रखें।