• ब्लॉक के चार निजी स्कूलों ने प्रतिस्पर्धा में लिया भाग

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के विजय स्टेडियम में सोमवार को ब्लॉक स्थरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 17 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं ने भाग लिया इसके अलावा इस स्पर्धा में एलएफएस स्कूल पाथाखेड़ा, एमजीएम स्कूल बगडोना,पीएलएस  इंटरनेशनल स्कूल सुखढाना, सेंड फ्रांसिस स्कूल सारनी के लगभग 88 विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया है। खेल आयोजन एलएफएस स्कूल के खेल शिक्षक आकाश भालेकर ने बताया कि ब्लाक स्थरीय स्पर्धा के बाद विद्यार्थियों का चयन होगा और जिला स्तर की कमेटी तय होगी जिसमें विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। ब्लॉक फिर जिला और उसके बाद प्रदेश स्थल के खिलाड़ियों का चयन करने का कार्य कमेटी के माध्यम से किया जाए। ब्लाक स्थरीय स्पर्धा में चार अलग-अलग निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के माध्यम से बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का कार्य किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *