• रोजाना लग रहा घंटो जाम
  • निर्माण एजेंसी की तरफ से सड़क पर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगे
  • जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं करवा रहे नियमों का पालन

चिचोली। चिचोली को मलाजपुर होते हुए पाढर से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य में दिन-ब-दिन लापरवाही सामने आ रही है।पिछले एक साल से भी अधिक समय से चल रहे इस काम के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है निर्माण एजेंसी मनमाने ढंग से काम कर रही है खास बात यह है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहता है और न ही निर्माण एजेंसी का कोई प्रतिनिधि. पूरा काम अकुशल कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है।कर्मचारी मनमानी पूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं  इससे आवागमन भी बाधित हो रहा है और आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में निर्माण एजेंसी चिचोली से सटे मालीपुरा गांव के बीच से सीसी सड़क निर्माण का काम कर रही है निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के आधे हिस्से मे काफी ऊंची सीसी रोड बना दी है और दूसरी तरफ टुकड़ों में निर्माण कार्य जारी है लेकिन इस मार्ग पर निर्माण कार्य से संबंधित न तो कोई संकेत बोर्ड लगाए गए हैं और न ही डायवर्सन के बोर्ड लगाए गए हैं।इस कारण सही रास्ते पर चलने वाले वाहन चालक काफी दूर तक जाकर परेशान होते हैं कंपनी के कर्मचारी जाम की स्थिति बनने पर न तो वाहनों को निकालने में कोई सहयोग नही करते
रविवार को चिचोली से मलाजपुर की तरफ जा रहे कई वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे इसमें कई चौपहिया वाहन भी शामिल थे मौके पर एक जेसीबी मशीन सड़क के समतलीकरण का काम कर रही थी वाहन चालकों ने मौके पर काम कर रहे कंपनी के कर्मचारियों से वाहनो को निकालने में सहयोग का निवेदन  किया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया और उल्टा  कंपनी की दबंगई का डर बता कर बदसलूकी करने लगे  मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नही था।
नागरिकों ने इस निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जाने और मार्ग पर संकेत बोर्ड लगाए जाने की मांग की है जिससे कि वाहनो को जाम से छुटकारा मिल सके और दुर्घटना की आशंका न रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *