बैतूल। उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने बुधवार को भाजपा कार्यालय विजय भवन में विस्तारकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने शक्ति केंद्रों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। राजेन्द्र भंडारी ने कहा की हमारे शक्ति केन्द्र संगठन और मतदाता के बीच सेतू का काम करते है। आज जब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार अच्छा काम कर रही है तब आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए विजय का मार्ग बतालाने की भूमिका विस्तारकों की होगी।
उन्होंने कहा की आज सरकार कल्यणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। इन योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। कार्य कराने की जिम्मेदारी बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह जिम्मेदारी विस्ताकों के हिस्से में है। संगठन का विस्तार विजय के मार्ग को प्रशस्त करेगा। कडी है वह कडी संगठन की भाषा में विस्तारक है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *