बैतूल। विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री निःशुल्क ई-स्कूली योजना के तहत बैतूल जिले के 133 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शालाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 248 मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ई स्कूटी, आईसीसीई स्कूटी की सौगात मिलेगी।

नई स्कूटी निर्माण वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम 23 अगस्त को जेएच कॉलेज के सभागृह में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया जाएगा। स्कूटी वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग बैतूल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है।

23 अगस्त को जेएच कालेज बैतूल में आयोजित निःशुल्क स्कूटी वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आधा सैकड़ा से अधिक अधिकारियों शिक्षकों, कर्मचारियों की तैनाती कर कार्यक्रम में वाहनों के पंजीयन, छात्र- छात्राओं के रजिस्ट्रेशन, बैठक, स्वागत, टेंट, वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें 10 विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं दर्जन भर प्राचार्य शामिल है।

स्कूटी वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम के एडीपीसी रमसा संजीव श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी एवं एपीसी रमसा सुबोध शर्मा को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *