चिचोली। विधानसभा चुनाव पास आतें हीं राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नेताओ ने क्षेत्र में आम मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं यैसे में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए प्रदेश एवं जिलास्तरीय बढ़े नेताओं के दौरे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर भी चल पढ़ा हैं।
इसी के चलते बीते मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में नगर चिचोली मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और संगठन प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं क्षेत्रिय विधायक ब्रम्हा भलावी के समक्ष ग्राम चुरनी के भाजपा बूथ अध्यक्ष रामभरोसे यादव द्वारा कांग्रेस ज्वाईन करने की बात कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखी गई है जो कि गलत हैं ग्राम पंचायत चुरनी में भाजपा का बूथ अध्यक्ष रामभरोसे यादव नहीं हैं,यहाँ भाजपा का बूथ अध्यक्ष अमलेश पिता ख्याली यादव हैं,कांग्रेसी झुठी वाहवाही लूटने के लिए आमजनों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं उक्त आरोप भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पर लगाये हैं।
ग्रामीण मंडल चिचोली अंतर्गत चुरनी भाजपा बूथ अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने की झूठी और भ्रामक खबर सुनकर अपनी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा चिचोली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाया हैं कि जिन लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की बात कांग्रेसी कर रहे हैं उन्हें कांग्रेस के नेताओं ने एक वर्ष पहले भी कांग्रेस में शामिल करने की खबरें फैलाई थी,वैसे तो जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं वो पहले से हीं कांग्रेस में हैं।जारी प्रेस विज्ञप्ति में जनपद पंचायत चिचोली की ग्राम पंचायत चुरनी के भाजपा समर्थित युवा सरपंच दिलीप उइके ने बताया कि मैं ग्राम पंचायत चुरनी का सरपंच हूँ और भाजपा का सक्रिय सदस्य भी हुं मेरी पंचायत के ग्रामवासियों एवं मतदाताओं ने भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में हुयें विकास को देखतें हुऐ हमेशा भाजपा का हीं साथ दिया हैं और आगे भी देते रहेंगे,कांग्रेस और इनके कांग्रेसी नेता केवल और केवल झूठ फैलाने का काम करते हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं हैं।