सारनी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान,मैं भी अभिमन्यु के तहत पुलिस अधिक्षक बैतुल सिद्धार्थ चौधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देश पर सारनी पुलिस द्वारा एसडीओपी रोशन कुमार जैन की उपस्थिति मे शोभापूर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे शुक्रवार को विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। मैं भी अभिमन्यु के तहत उप निरीक्षक थाना सारनी प्रीति पालेवार द्वारा अभिमन्यु बेंच प्रदान कर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई की,हम कहीं भी कभी भी लैंगिक भेदभाव नही करेंगे,पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक दायित्वों के निर्वहन मे महिलाओं के साथ बराबरी का योंगदान देंगे, हम समाज मे ऐसा वातावरण निर्मित करेंगे, जिससे नारी को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो,और इसकी शुरुवात हम अपने अपने घरों से ही प्रारंभ करेगें। इस प्रकार की शपथ के पुर्व,एसडीओपी रोशन कुमार जैन व उप निरीक्षक प्रीति पालेवार ने छात्र छात्राओं को प्रत्येक प्रकार के नशे से दुर रहने,सोशल मीडिया से दुर रहने तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से किसी भी प्रकार की दोस्ती या व्यक्तिगत,पारिवारिक जानकारी शेयर नही करने की समझाइश देते हुए सायबर क्राइम से बचाव के उपायों से अवगत कराया।यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया साथ ही दहेज जैसी समाजिक कुरूति व अन्य सामाजिक रूढ़िवादिता का निषेध करने हेतु जागरूक रहने औरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित कर आवाश्यक हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती रजनी श्रीवास्तव,शालेय शिक्षक शिक्षिकाए एवं प्रधान आरक्षक बसंत उईके, श्रीराम, कैलाश पेंदराम,सैनिक सुभाष इत्यादि उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *