बैतूल। बैतूल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के.तिवारी ने बताया कि राज्य स्तरीय निर्देशानुसार जिले के समस्त विकासखण्डों में 18 से 44 आयुवर्ग के पात्र हितग्राहियों हेतु टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार भट्ट ने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग हेतु आज जिले के समस्त विकासखण्डों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा।
कोविड टीकाकरण हेतु पात्र समस्त 18 से 44 आयुवर्ग के पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण के लिए आनलाईन पंजीयन एवं केन्द्र का चयन (स्लॉट बुकिंग) किया जाना अनिवार्य होगा। अतः वे ही हितग्राही टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचें जिनको ऑनलाईन बुकिंग के समय टीकाकरण केन्द्र आवंटित हो गया है।आगामी दिवसों में कोविड टीकाकरण हेतु हितग्राही निर्धारित दिवसों के एक दिवस पूर्व प्रातः 11 बजे से ऑनलाईन बुकिंग कर सकते हैं।
किन्तु दिनांक 23 मई 2021 रविवार के लिये आज शनिवार रात्रि 9 बजे से स्लाट बुकिंग ओपन किया जायेगा। समस्त हितग्राहियों को सलाह दी जाती है कि समय से कुछ देर पहले से ही कोविन पोर्टल https://selfregistration-cowin.gov.in पद के माध्यम से पंजीयन करें एवं समस्त प्रक्रिया पूर्ण करें।
18 से 44 आयुवर्ग हेतु आज जिले के समस्त विकासखण्डों में टीकाकरण सत्र का किया जायेगा आयोजन
+ There are no comments
Add yours