• सांसद एवं विधायकों ने कलाकार आयोजन समिति को बधाई दी

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्रालय से संबंध भोजपुरी साहित्य अकादमी के तत्वाधान में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ऑफिसर्स क्लब के सभागृह में आयोजित “कजरी बिरहा समारोह” के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके व आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा ० योगेश पण्ड्राग्रे नपा अध्यक्ष किशार बरदे , अनुविभागिय अधिकारी रोशन कुमार जैन , नायब तहसिलदार संतोष पथौरिया , नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, सुरक्षा अधिकारी राघव  ,भोजपुरी समाज के वरिष्ठ सुरज देव सिह, भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, कमलेश सिह, शासकिय महाविधालय बगडोना के प्राचार्य प्रमिला बाघवा , यूनियन पदाधिकारी भरत सिह, संजय सिह , महेन्द्र सिंग यादव , ब्रजेन्द्र सिह , कमल जैन , अरुन सिह, सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे, दशरथ सिग जाट , सुधा चन्द्रा नागेन्द्र निगम एव सभी जनप्रतिनिधी पार्षदगणो ने शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में  प्रीति झा तिवारी जी द्वारा लोक पतंग नाट्य तथा रिंकी कुमारी पांडे जी द्वारा कजरी बिरहा गायन की प्रस्तुति ने मन को भाव विभोर कर दिया।

सावन का महीना और कजरी लोकगीत एक दूसरे के पूरक है, सावन में कजरी गायन का विशेष महत्व भी है – सांसद
लोक संस्कृति के संरक्षण में भी कजरी के अमूल्य योगदान है – डा योगेश पंडाग्रे
कजरी सावन के उल्लास को प्रदर्शित करने वाली विधा है। कजरी को लोकगीतों की रानी भी कहा जाता है। लोक परंपराओं के संरक्षण को दृष्टि से मध्यप्रदेश भोजपुरी साहित्य अकादमी का यह प्रयास अभिनंदनीय अनुकरणीय है ये अपने उद्बोधन मे  बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद एवं आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी ने व्यक्त किये कजरी बिरहा महोत्सव के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं भोजपुरी एकता मंच को ढेर सारी शुभकामना देते हुए कहां की इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे अपनी संस्कृति का आभास होता है उन्होंने कलाकार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *