चिचोली। चिचोली तहसील मुख्यालय के समीप गोंडू मंडई ग्राम के पास स्थित श्री साईं धाम महोत्सव के प्रथम दिन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया . इस शिविर में 13 महिलाओं सहित 82 लोगों ने रक्तदान कर अनुकरणीय मिसाल कायम की. शिविर में 19 वर्ष की छात्रा एवं 18 वर्ष के एक छात्र ने भी प्रथम बार रक्तदान कर के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

बुधवार को साईं धाम परिसर में रक्तदान शिविर की शुरुआत डॉ राहुल आर्य के रक्तदान से हुई। इसके बाद एक के बाद एक लगातार युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान किया. महिलाओं में प्रमुख रूप से वर्षा पंजाबराव देशमुख, पूर्वी मनोज आर्य , माया सुभाष आर्य , सारिका क्रांति आर्य, रागिनी अमित आर्य , मनीषा राहुल आर्य , गीता बारस्कर , ममता सुनील आर्य , रूपाली रोहित आर्य , नलिनी सूरज गोस्वामी ने रक्तदान कर महिलाओं को भी इस पुण्य के कार्य में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया. 19 वर्षीय छात्रा श्वेता टोंगसे  और 18 वर्षीय छात्र यश मकोड़े ने भी पहली बार रक्तदान करके मिसाल कायम की. शिविर के दौरान पाथाखेड़ा ग्राम  के सुभाष आर्य के परिवार के 5 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले सभी महिलाओं और युवाओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया . रक्तदान शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा संजय आवलेकर ,वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह कुशवाहा, विजय आर्य , संजय आंवलेकर , राहुल आर्य, मनोज आर्य , पार्षद रोहित आर्य आदि ने भी मौजूद रहकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *