चिचोली। थाना क्षेत्र में तत्कालीन थाना प्रभारी के तबादला होने के बाद क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार सहित अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चिचोली में नए थाना प्रभारी के प्रभाव लेने के बाद हालात में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा हैं नए अधिकारी के प्रभार लेते हैं रेत कारोबारियों में इन नए अधिकारियों का जरा भी खौफ नहीं है अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है ग्रामीणों द्वारा पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन में संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं।

थाना प्रभारी आने के बाद व अवैध रेत कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद थी , लेकिन  अवैध कारोबारी द्वारा एनजीटी की रोक के बाद रेत माफियाओं द्वारा मशीनों से रेत निकालकर  चिचोली  पुलिस के संरक्षण में रात के अंधेरे में आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर – ट्राॅली में रेत लोड करके रोजाना अवैध परिवहन किया जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *