सारनी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ ने गुरुवार 28 जुलाई 2022 को हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहर के दो संस्थानों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। संघ एक माह तक लगातार अभियान चलाकर शहर की विभिन्न शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थानों के परिसरों में पौधारोपण करेगा।
नगर पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष के.के. भावसार ने बताया कि हरियाली अमावस्या के मौके पर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सारनी में 50 व पाथाखेड़ा के गायत्री परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। श्री भावसार ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण का काफी महत्व है। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ हरियाली अमवास्या से एक माह तक लगातार रोजाना पौधारोपण का अभियान चलाएगा। इसमें मुख्यतः आम पीपील, बरगद, बेलपत्र, आंवला, आम, जाम, जामुन, बेहड़ा के पौधे लगाए जाएंगे। संघ के सदस्य शहर के सभी 36 वार्डो में स्थित विभिन्न शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थानों के परिसरों में पौधे लगाएंगे। इसके अलावा लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित भी करेंगे। रोपे गए पौधों की देखरेख करेंगे। सिंगल यूज पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान व मानव जाति पर होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी भी दी जाएगी। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित सोना, सतपना सोना, सदीप डोंगरे, अमित, हितेंद्र सिंदूर, विनोद, श्याम सोनी, गोपाल सोना के अलावा सघ के अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *