बैतूल। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला प्रभारी सुजीत जैन की सहमति से संगठनात्मक गतिविधियो के क्रियान्वयन हेतू जिला पंचायत के छह जोन के प्रभारी बनाए है। हंसराज धुर्वे को घोडाडोगरी ब्लाक के जोन क्रमांक 6, गंगा बाई उइके को जोन क्रमांक 7 का प्रभारी बनाया गया है, पूर्व विधायक मंगलसिंग धुर्वे को चिचोली ब्लाक के जोन क्रमांक 9, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान भीमपुर ब्लाक के जोन क्रमांक 23, डा.महेन्द्र सिंह चौहान को भीमपुर ब्लाक के जोन क्रमांक 22 का और सीताराम चढोकार को आठनेर ब्लाक के जोन क्रमांक 19 का प्रभारी बनाया गया है।