• खेत बनाने काट दिए 20 सागौन के पेड़
  • रिटायर्ड एसडीओ और वन विकास निगम के रेंजर ने की जांच

सारनी। वन विकास निगम के रामपुर भटौड़ी प्रोजेक्ट में खेती करने एक किसान ने 20 सागौन के पेड़ काट दिए। मामले की शिकायत गांव के ही किसान कैलाश यादव द्वारा सीएम हेल्प लाइन में की और जांच करने वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुँची तो मामले का खुलासा हुआ। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया कि वन विकास निगम के रामपुर भटौड़ी प्रोजेक्ट के कंपार्टमेंट 326 में खेती करने राजेगाव के ही एक किसान द्वारा 20 सागौन के पेड़ काटे थे। कटे पेड़ों की लकड़ियों को जांच उपरांत वन विकास निगम की टीम ने जब्त किया। रविवार को वन विकास निगम के रिटायर्ड एसडीओ, प्रभारी रेंजर पीके शाह समेत अन्य लोगों ने कंपार्टमेंट 326 में पहुँचकर कटे पेड़ों को चिन्हित कर हैमरिंग कर पीओआर जारी किए हैं। ग्रामीणों ने बताया वन विकास निगम के जंगलों में बेतहाशा कटाई कर खेत बना लिए गए हैं। जहां पर खेती की जा रही है। इसके प्रत्यक्ष प्रमाण रविवार को जांच दल द्वारा देखे गए हैं। दरअसल जिस कंपार्टमेंट में खेती करने सागौन के पेड़ों की कटाई की गई है। उसके पास में ही वन विकास निगम के जंगल को खेत में तब्दील कर उक्त भूमि पर खेती की जा रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इस तरह के कई मामले राजेगांव और पुनर्वास कैंप चोपना क्षेत्र में आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन वन विकास निगम द्वारा कठोर कार्रवाई नहीं करने की वजह से जंगल को खेतों में तब्दील किया जा रहा है।

इनका कहना
राजेगांव के पास वन विकास निगम के रामपुर भटौड़ी प्रोजेक्ट के कंपार्टमेंट 326 में 20 सागौन के पेड़ कटे हैं। यह सभी पेड़ खेत के बाजू में कटे हैं। इसलिए खेती करने जंगल काटने से इनकार नहीं किया जा सकता। मौके का निरीक्षण कर कटे पेड़ों पर हैमरिंग कर पीओआर जारी किए हैं।
पीके शाह, प्रभारी रेंजर, रामपुर भटौड़ी प्रोजेक्ट।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *