• 21 जून को मनाया आठवा योग दिवस

सारनी। मंगलवार को शासकीय व निजी शिक्षक संस्थानों, कार्यालयों के अलावा धार्मिक, सामाजिक संगठनों के कार्यालयों में भी विश्व योग दिवस मनाया गया। सारनी के शॉपिंग सेंटर  में स्थित भारतीय मजदूर संघ से संबंधित कार्यालय में सामूहिक रूप से योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर सामूहिक रूप से योग किया और जीवन में योग का महत्व समझा। इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ प्रतिनिधि कमल जैन ने जीवन में योग का महत्व विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा मनुष्य धन, यश और मन की शांति के लिए योग करता है। धन और यश तो आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन मन की शांति के लिए योग आवश्यक है। मन की शांति सिर्फ योग से ही प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने कहा अनादि काल से हमारे ऋषि-मुनि आयुर्वेद और योग की खोज कर स्वस्थ्य रहते आ रहे हैं। योग हमारे ऋषि-मुनियों की दवाइयों का काम करता था। शरीर को निरोगी रखने की मुख्य दवाई योग ही है। कमल जैन ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री ने योग को समझा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बताया कि योग से मानवता की रक्षा की जा सकती है। विश्व योग दिवस पर सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *