सारनी। तिरुपति बलाजी वार्ड नंबर 12 के रहवासियों ने नगरपालिका कार्यालय पहुँचकर नपाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। वार्ड के पंचू खान, इमरान, नीतू परिहार, आकाश परिहार में नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती को बताया कि हमारे वार्ड में सांस्कृतिक मंच है। जहां पर पेविंग ब्लाक लगाने की मांग कई बार की। लेकिन इस ओर नपा ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। मौखिक शिकायतों को हमेशा ही नजर अंदाज किया गया। इसलिए आज वार्ड के लोगों को इकट्ठा होकर ज्ञापन सौंपने आना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने वार्ड के लोगों से ज्ञापन लेकर समय रहते तिरुपति बालाजी वार्ड नंबर 12 के सांस्कृतिक मंच के आसपास पेविंग ब्लॉक लगाने का आश्वासन दिया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *