आमला। ब्लाक कांग्रेस कमेटी आमला अध्यक्ष मनोज देशमुख के नेतृत्व में आमला ब्लाक के सभी मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार आमला को एक ज्ञापन सोपा और ज्ञापन के माध्यम से मनोज देशमुख ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते समूचे आमला ब्लाक में लगातार बिजली की अघोषित कटौती की जारही हैं एव बिजली बिलों में जबरन बोडोत्री कर किसान वं आमजनो से जबरन वसूली करके परेशान किया जा हैं।
आज गैस सिलेंडर,पेट्रोल,डीजल, खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहें हैं। और इसी परिस्थियो में भाजपा की इस निक्कमी सरकार ने मंहगाई बड़ाकर आमजनो का जीना दुश्वार कर दिया हैं। महोदय जी मध्यप्रदेश की निकम्मी इस भाजपा सरकार की लापरवाही की सजा आमजनमानस क्यों भुक्ते, इस प्रकार की तनासाशी कांग्रेस पार्टी बिलकुल भी सहन नहीं करेंगी। देशमुख ने यह भी कहा की अघोषित बिजली कटौती बंद कर बिजली बिलों के बड़े दामों और बढ़ती महंगाई पर जल्द ही रोक नहीं लगाई तो कांग्रेस पार्टी जमीन से लेकर विधानसभा तक उग्र प्रदर्शन करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख,विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश सोनी,किसान कांग्रेस अध्यक्ष रविकांत उघड़े,जिला उपाध्यक्ष संजय साहू,शबीर शाह,प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, पुरण बामने,जिला महामंत्री छन्नू बेले,वीरेंद्र बरथे,चंद्रशेखर चंदेल,गणेश धोमेने,किशोर माथनकर, इस्लाइल शाह, यूकां विधानसभा अध्यक्ष अजय सोलंकी,अनुभव गोहे,लंकेश मोरले,सूरज माहोरे,यशवंत हुडे,मनीष नागले,विमल बेले,बंटी सोनी,दीपक द्वंदे सहित आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।