सारनी। नगर पालिका मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल की बैठक आमला सारणी के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी के साथ संपन्न हुई जिसमे कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा  विधायक जी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया इसके बाद कर्मचारियों की विभिन्न मांगों जिसमे कुछ मांगे प्रदेश स्तर की जैसे विनियमीय कर्मचारियों को नियमित करना 2007 के बाद विनियमितिकरण की प्रक्रिया से वंचित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई जिस पर  विधायक ने संघ को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री  एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी से बात कर मांग पत्र को उन्हें सौंप कर संघ को अवगत कराने की बात कही उसके बाद कुछ स्थानीय स्तर की समस्याओं से भी विधायक जी को अवगत कराया गया इस बैठक में  विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमान भीम बहादुर थापा,  सुधा चंद्रा, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ  विनय डोंगरे जी का भी कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस बैठक में कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह,महामंत्री ओमकार शुक्ला एवं तमाम यूनिट के पदाधिकारी भी उपस्थित  थे। बैठक में नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार एवं जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा जी ने कई बिंदुओं पर विधायक से चर्चा की। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष ललित सोना, सचिव निराकार सागर, रंजीत डोंगरे, संदीप डोंगरे ,सतपाल ,बिनोद कामदेव सहित इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *