- वाहनो में हवा भरने के नही इंतजाम ,चालक होते परेशान
आमला। नगर के अधिकांश पेट्रोलपंपो पर शासन के दिशा निर्देशों का पालन नही हो रहा है ।नगर सहित ग्रामो में स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने के इंतजाम नही है जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है ।नगर के संतोष पांडे ,अमित शर्मा ने बताया पेट्रोल पंप के लिए जो शासन द्वारा गाइडलाइन बनाई गई है उस लिहाज से ब्लाक में पंप संचालक निर्देशो का पूर्णतः पालन नही कर रहे है ।पंपों पर गंदगी रहती है सेफ सफाई स्वच्छता पर कोई ध्यान नही दिया जाता है ।वही दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए वाटर कूलरों सहित उसके आसपास की सफाई नही करवाई जाती है। आग लगने पर उसे बुझाने रेत बाल्टियों में रखी जाती है वह भी अधिकांश पम्पो पर नही रखी जा रही है।
पंप में औपचारिक तौर पर हवा भरने की मशीनें लगाई हुई है लेकिन जब वाहन चालक हवा भरने का कहते है तो कर्मचारी मशीन खराब होने का हवाला देकर आगे दुकानों से भरवाने का कहते है ।नगर के अंकित सूर्यवँशी ने बताया गर्मी के दिनों में वाहन चालकों को सुरक्षा की दृष्टि से वाहन के पहियों की हवा चेक करवाना आवश्यक रहता है और पम्पो पर फ़्री हवा व चेक करने के प्रावधान है लेकिन नगर सहित ग्रामो के पेट्रोल पम्पो पर मशीने महीनों से बंद पड़ी है ।वही कुछ पेट्रोलपम्पो पर रात्रि में वाहन चालकों को ईंधन भी नही दिया जाता है और कुछ पम्पो पर सप्ताह या उससे अधिक समय तक पेटोल डीजल नही रहता जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।