आमला। नगर के मेंनमार्केट में रोजाना ही जाम लगने से नागरिकों को आवाजाही  करने में परेशानी उठानी पड़ती है और जाम लगने का मुख्य कारण कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क के सोल्डरों पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने व सड़क पर वाहनों को खड़े किए जाना मुख्य वजह है ।  शहर के समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित राजेंद्र उपाध्याय ने जिला प्रशासन से मेंनमार्केट में बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है ।राजेंद्र उपाध्याय ने बताया पिछले कई वर्षों से नगर के मुख्य मेंनमार्केट में दबंग व्यापारियों द्वारा वायुसेना की सड़क के सोल्डरों पर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण सड़क के अलावा सोल्डर की भूमि नही होने से वाहनों की क्रासिंग नही हो पाती और जाम लग जाता है जिससे सड़क के दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की कतारें लग जाती है और दोपहिया वाहन चालकों सहित अन्य राहगीरों को काफी समय तक जाम में खड़े रहना पड़ता है जिससे आवश्यक कार्य प्रभावित होते है ।  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने बताया मार्केट में रोजाना जाम की परेशानी के लिए व्यापक कदम उठाने राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग,नगरपालिका से वर्षो से मांग कर चुके है लेकिन आज तक समस्या का कोई हल नही निकला ।जिला प्रशासन द्वारा जिस तरह अवैध कब्जों को हटाने लगातार  बुलडोजर चलाया जा रहा है इसी तरह आमला नगर के में मार्केट में भी सड़क भूमि से अतिक्रमण हटाने चाहिए। क्योकि मेंनमार्केट में राजनीतिक प्रभाव रखने वाले दलों के व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नही होने दी जाती है।

दुकानों के सामने खड़े रहते दोपहिया सहित भारी लगेज वाहन

मेंनमार्केट में कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क के सोल्डरों पर पक्का अतिक्रमण अथवा शेड लगाकर कब्जा कर लिया गया है वही सोल्डरों के सामने सड़क पर ही ग्राहकों के दोपहिया वाहन खड़े करवाए जाते है जिससे सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क होने से सड़क सकरी हो जाती है जिससे वाहनों की क्रासिंग ही नही हो पाती और जाम लगता है। जाम लगते ही अक्सर वाहनों चालको के बीच कहासुनी और विवाद भी होते है ।

जननी एक्सप्रेस सहित आपातकालीन सेवा वाहन भी जाम में फंसते

मेंनमार्केट में कुछ व्यापारियों द्वारा अपने लगेज वाहन व हार्डवेयर व सीमेंट लोहा दुकान संचालको द्वारा गोडाउन की जगह अपनी दुकानों पर ही सामग्री खाली करवाई जाती है जिससे भारी लगेज वाहन ट्रक ट्राले भी मुख्य सड़क पर खड़े करवाए जाते है जिससे सड़क पर जाम लगता है।
नगर के संतोस ,कल्लू,अमित ने बताया मार्केट में जाम लगने से कई मर्तबा जननी एक्सप्रेस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड वाहन भी फस जाते है हूटर बजाने के बाद भी आपातकालीन वाहन नही निकल पाते है ।जिससे मरीजो के स्वास्थ गर्भवती महिलाओं की जान पर बन आती है ।

मेन मार्केट में लगना चाहिए पाइंट

अधिवक्ता उपाध्याय ने जिला प्रशासन से नगर के मेंनमार्केट में चेक पाइंट  लगाने की मांग की है श्री उपाधयाय ने बताया मार्केट में व्यापारियों सहित अन्य लोगो द्वारा बेतरतीब वाहन सड़को पर खड़े किए जाते है ऐसे में अगर पुलिस द्वारा पिरमंजिर से पुराने थाने तक पाइंट लगाए जाए तो ऐसे लोगो पर चालानी कार्यवाही होने पर यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *