आमला। पं.जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय आमला द्वारा सत्र 2021 -22 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में आमला ब्लॉक में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले विभिन्न शालाओं के छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह दिनांक 12 मई 2022 दिन गुरुवार दोपहर 3:00 बजे से रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जल शक्ति मंत्रालय से जल पुरुष की उपाधि प्राप्त परम सम्माननीय मोहन नागर जी सचिव भारत भारती शिक्षण समिति एवं अखिल भारतीय गायत्री परिवार के साउथ जोन प्रभारी उत्तम राव गायकवाड एवं विशेष अतिथि के रुप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मनोज मालवे, विवेक शुक्ला, शैलेंद्र गुप्ता, यशवंत चडोकार की उपस्थिति में इन उत्कृष्ट छात्र एव छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशवानंद साहू एवं समस्त स्टाफ द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले समस्त छात्र छात्राओं को अभिभावकों सहित इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है साथ ही उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।