सारनी। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत एनसीसी कैंप का आयोजन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय चिकित्सालय में 9 मई को किया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर मधुकर सूर्यवंशी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जय श्री मोघे द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी। शिविर का आयोजन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। इस एनसीसी कैंप में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जरूरी जांच जैसे बीपी, शुगर, एचबी, एचआईवी जैसी सभी जांच की जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत हर माह की 9 तारीख को शिविर का आयोजन किया जाना है। लेकिन बीते 2 साल से कोविड-19 कोरोनावायरस की वजह से प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत आयोजित यह कैंप नहीं कराया जा रहा था। करीब 2 साल बाद 9 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से 34 लोग शिविर को सफल बनाने उपस्थित रहेंगे। इनमें 24 आशा कार्यकर्ता 10 एएनएम और 2 सेक्टर सुपरवाइजर शामिल है।