• शासकीय भूमि पर हो रहे पक्के अतिक्रमण

आमला। ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बोथिया ब्रह्मनवाड़ा के राजस्व ग्राम नयेगाव में पिछले कई दिनों से दबंगो द्वारा आबादी भूमि पर खुलेआम कब्जे किये जा रहे है आलम यह है ग्राम के भीतर स्कूल बस्ती से लगी हुई आबादी की भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा जमा लिया गया है वही कुछ लोगो द्वारा पक्के निर्माण कार्य कर अतिक्रमण किया जा रहा है ।ग्राम के नागरिक राजू चन्देलकर,गुलाब चन्देलकर,खुस्याल पवार,आशाराम पवार,रूपेश पवार,कमलेश चन्देलकर ने बताया ग्राम के स्कूल मोहल्ले में शासकीय भूमि पर बिना अनुमति लोगो द्वारा कब्जे किये जा रहे है ।ग्राम के एक दबंग व्यक्ति द्वारा दूसरे के पट्टे की भूमि पर बना मकान खरीदकर उसके बाजू में लगी शासकीय भूमि पर कब्जा कर बीम कालम खड़े कर पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जब इस मामले में लोगो द्वारा ग्राम पँचायत को शिकायत की गई तब ग्राम पंचायत द्वारा राजू बाबू को नोटिस भी जारी किया गया लेकिन अतिक्रमण कब्जा हटाने के बजाए उल्टा राजू बाबू ने पँचायत को यह कहा की पहले पूर्व में जिन लोगो ने भूमि पर कब्जे किये वे हटाए तब वह निर्माण कार्य बंद करेगा।
गौरतलब होगा की ग्राम में लोगो द्वारा जिस शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा है वह सड़क किनारे लगी नाले की भूमि है वर्तमान में पंचायत द्वारा जिस जगह ट्यूबबेल करवाया गया है उस जगह से पाइप लाइन उक्त भूमि किनारे पर बिछाई जानी थी लेकिन भूमि पर कब्जा होने  से पेयजल की पाइप लाइन नही बिछ पा रही है ।जिसके कारण पेयजलापूर्ति नही हो पा रही है ।हल्का पटवारी श्रीमती कांता परते ने बताया पंचायत द्वारा राजू बाबू के द्वारा व अन्य लोगो के सरकारी भूमि पर कब्जे की जानकारी दी है मौके पर जाकर जाच की जाएगी।

इनका कहना है
नयेगाव में शासकीय भूमि पर हो रहे कब्जे अतिक्रमण की जाच कर जुर्माने की कार्यवाही कर कब्जा हटवाया जाएगा।
वैद्यनाथ वासनिक
तहसीलदार आमला

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *