बैतूल। बैतूल में कोरोना के नए केस बढ़ते ही जा रहे हैं। आज फिर 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 32 पर पहुंच गया है। प्रदेश में बढ़ रहे मामलों के लिहाज से बैतूल टॉप 10 में शामिल है। इससे समझा जा सकता है कि यहां एहतियात के क्या हालात है। बैतूल शहर में 5, मुलताई, सारणी ,घोड़ाडोंगरी और शाहपुर में 1-1 नए केस आए हैं। गुरुवार को 13 नए संक्रमितों के बाद यह संख्या 23 पर पहुंची थी। लेकिन आज यह 32 हो गई।

प्रशासन बरत रहा है सख्ती

प्रशासन के रोको टोको अभियान में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फिर भी कई लोग ऐसे हैं, जो बिना मास्क के बाजार में घूम रहे हैं। इसी वजह से संक्रमण की दर भी लगातार बढ़ते जा रही है। गुरुवार भी अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर 190 से ज्यादा लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की थी। लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

आज के 9 नए पॉजिटिव

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के.तिवारी ने 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जानकारी दी है।

  • 21 साल की महिला, साईंखेड़ा, मुलताई
  • 30 साल का पुरुष, रामनगर, बैतूल
  • 25 साल की महिला, मोती वार्ड, बैतूल
  • 35 साल का पुरुष, खंजनपुर, बैतूल
  • 34 साल की महिला, सारणी, घोड़ाडोंगरी
  • 30 साल का पुरुष, प्रताप वार्ड, बैतूल
  • 44 साल का पुरुष, बगडोना, घोड़ाडोंगरी
  • 48 साल का पुरुष, शाहपुर
  • 62 साल का पुरुष, पटेल वार्ड, सदर बैतूल

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *