• लोग अभी भी कोरोना को लेकर सचेत नहीं

बैतूल। जिले में कोरोना की रफ्तार नए साल में तेजी से बढ़ रही है कल 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, शुक्रवार भी 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ सौरभ राठौर ने बताया कि शुक्रवार 9 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 32 पर पहुंच गई है। इसे तीसरी लहर कहा जा रहा है। इसके बावजूद लोगों मेंअलर्ट नहीं देखा जा रहा है। प्रशासन के रोको टोको अभियान में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है,फिर भी कई लोग ऐसे हैं जो बिना मास्क के बाजार में घूम रहे हैं। इसी वजह संक्रमण की दर भी लगातार बढ़ते जा रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *