• प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी करेगें शिरकत

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज 7 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष शारिक खान ने देते हुए बताया कि सम्मेलन को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी संबोधित करेगें। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन विशेष रूप मौजूद रहेगें। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शारिक खान ने मोर्चा कार्यकर्ताओ से सम्मेलन में उपस्थित रहने की गुजारिश की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *