बैतूल। बैतूल में कोरोना विस्फोट होना शुरू हो गया है। बुधवार रात तक मिले 13 केस से जिले में कोरोना मरीजो की संख्या 23 पर पहुच गयी है।
सीएमएचओ डॉ एके तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नए 13 प्रकरण आने से तादाद बढ़कर 23 हो गयी है। जिनमे मुलताई और चिचोली में 4- 4, आमला में 3 बैतूल व पट्टन में 1-1 नया केस आया है। पुराने केसों को मिलाकर यह संख्या 23 हो गयी है। 5 जनवरी तक प्राप्त बुलेटिन में तादाद 10 बताई जा रही थी।
सैम्पलिंग, जांच में कसावट
जिले में बढ़ रहे मरीजो के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने अब महाराष्ट्र सीमा पर आज से स्क्रीनिंग शुरू करवाने का दावा किया है। कोरोना नोडल डॉ सौरभ राठौर ने बताया कि महारष्ट्र बॉर्डर के खोमई, पट्टन, खम्बारा समेत रेलवे स्टेशनों पर जांच टीमें लगाई गई है।इस स्टैंड पर भी स्क्रीनिंग ,सैंपलिंग शुरू कराई जा रही है। इसके साथ ही सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इसे एक हजार से बढ़ाकर 14 सौ किया जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *