सारनी। कोविड 19 को लेकर लॉक डाउन के दौरान सारनी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। लॉक डाउन का फायदा उठाकर सुनसान सड़को पर स्थित दुकानों को अज्ञात चोरों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगडोना गेट के सामने स्थित दुकान पर अज्ञात चोरों ने लगभग 45 हजार रुपये की सामान पर हाथ साफ कर दिया। महाकाल वेल्डिंग एंड फेब्रीकेशन वर्कशॉप के संचालक संजय भारद्वाज ने बताया कि उनकी वेल्डिंग वर्कशॉप लॉकडाउन होने के कारण पिछले 22 दिनों से बंद थी। जिसमें अज्ञात चोरों ने दुकान पर लगी सीट को हटाकर 45 हजार के सामान पर हाथ साफ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वेल्डिंग वर्कशॉप के संचालक श्री भारद्वाज ने बताया कि उनकी दुकान में इससे पहले भी 3 बार चोरी की घटना हो चुकी हैं। परंतु पुलिस द्वारा पूर्व में भी हुई चोरी का खुलासा नहीं किया गया। दुकान संचालक श्री भारद्वाज ने बताया कि इस चोरी में वेल्डिंग केबल 2 सेट, पाइप 12 हजार रुपये, रॉड एमएम, एंगल 60 एमएम, पट्टी 50 एमएम, दरवाजा 6×4 1 एमएम, गैसमशीन सेट सहित अन्य सामान को छत पर लगी सीट को हटाकर चुरा लिया। श्री संजय ने बताया कि लॉक डाउन के कारण दुकान बंद होने के कारण मैं दुकान देखने गया था। वहां पता चला कि दीवार तोड़ने की कोशिश की गई है परंतु जब मैंने दुकान का शटर खोला तो पता चला कि दुकान में चोरी हुई है, जिसकी जानकारी मेरे माध्यम से पाथाखेड़ा पुलिस को दी गई। पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी ने तत्काल जानकारी मिलते ही एएसआई जीपी बिल्लोरे को घटनास्थल पर भेजा। जहां पुलिस के माध्यम से जांच की गई और कहा गया कि इस मामले में जांच कर जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *