बैतूल। रविवार देर शाम नेशनल हाईवे 47 पर एक जननी एक्सप्रेस ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं एक अधिवक्ता घायल हो गया। यह वाहन बैतूल से मुलताई की तरफ जा रहा था। आज सुबह मृतक का शव परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया।

एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि शनिवार देर शाम बैतूल से मुलताई की तरफ जा रही जननी एक्सप्रेस पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। जिसमें जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर विजय उर्फ लालू बंगाली (30) की मौत हो गई। जबकि, इस वाहन में सवार अधिवक्ता पंकज खंडेलवाल घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वे अपना इलाज कराने एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गाड़ी मुलताई जा रही थी। इस बीच अधिवक्ता भी मुलताई जाने के लिए इसमे सवार हो गए थे।

मृतक विजय का सोमवार सुबह परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मुलताई का रहने वाला था। वह एम्बुलेंस का संचालक भी था। हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *