भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के मानहानी के नोटिस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने क्या गलत कहा है। इसको विवेक तन्खा स्पष्ट करें। मुख्यमंत्री ने तो कुछ कहा ही नहीं था। उनको भी नोटिस भेज दिया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कुछ तो अभी अपनी गलती को छिपाने के लिए कर रहे है। अदालत में आप गए थे ना। इसलिए तो यह विषय आया। आपको चुनाव में जाना था। आप अदालत में चले गए। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को मालूम है कि वह चुनाव जीत तो नहीं सकती है। कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अदालत गए। इसलिए यह विषय सामने आया।

राहुल गांधी पर कसा तंज

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू और हिंदूत्व पर प्रश्न उठाते हैं। आपने कभी किसी और धर्म के बारे में उन्हें बोलते हुए सुना है। राहुल गांधी हिंदूओं को बांटना चाहते हैं। अब इनकी राजनीति यहीं तक सीमित रह गई है।

वहीं, मुन्नवर फारूकी का मुंबई में शो होने पर दिग्विजय सिंह के बधाई देने पर मिश्रा ने कहा कि जो भी व्यक्ति हिंदू धर्म और हिंदू देवी देवताओं का अपमान करेगा, उसे दिग्विजय सिंह बधाई देंगे। चचा और बाबा का यही काम हैं। गुरु चेला यही तो कर रहे हैं।

25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह

मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत हमारी प्रशासन की समस्याओं का निराकरण करना। जनता की समस्या का निवारण। केंद्र प्रशासन को जनता के प्रति दायित्व निभाना और जन समस्याओं का निराकरण करना मकसद है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *