• नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 61 लाख से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन

सारनी। नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने मंगलवार 30 नवंबर2021 को विभिन्न वार्डों में 61 लाख से ज्यादा लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यतः गांधी व्यायाम शाला का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त भवन को नगर पालिका आदर्श के रूप में विकसित करेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ने वार्ड 19 में गांधी व्यायाम शाला के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। करीब26 लाख की लागत से इसका नवीनीकरण किया जाएगा। इसी तरह 36 में 9 लाख से आरसीसी नाली, वार्ड 33 में 11.50 लाख से आरसीसी नाली, वार्ड 22 में 13 लाख से आरसीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वहीं वार्ड 6 में उड़िया समाज के सार्वजनिक मंच लागत 2.81 लाख का भूमिपूजन किया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सभापति सुखदेव वामनकर, समशेर आलम, रुकसाना बानो, मो. ताहिर अंसारी, रामवती जाट, रश्मि बारंगे, प्रवीण सूर्यवंशी, संदीप झपाटे, शकुंतला पाटिल, महेद्र भारती, रंजीत डोंगरे, थविराम डोंगरे, राहुल पाटिल, उपयंत्री रविन्द्र वराठे, नितिन मीणा, सुनील सहारे, कमल बिहारे, दयानंद सिंह, संदीप पासवान, इरफान सिद्धिकी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यों को उचित गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने के निर्देश अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने दिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *