• अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
  • जल्द होगा मामले का खुलासा
  • एएसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा
  • सुरक्षा बल ने बंधक की बात को नकारा
  • फायर करने की नही बनी थी स्थिति

सारनी। कोयला खदान में चोरी का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने घटना स्थल पंहुच कर प्रबंधन एवं डुयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज किये हैं। इस मौक़े पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,शाहपुर एसडीओपी महेंद्र मीणा,टीआई आदित्य सेन,सारनी माइंस के प्रभारी मैनेजर संजय घुड़माडे, वेकोलि सुरक्षा अधिकारी श्री चौहान,चौकी प्रभारी राकेश सरेआम मौजूद थे। एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने सारनी माइंस के अधिकारियों एवं डियूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों के बयान दर्ज किये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बन्द खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बंधक बनाने की बात से इंकार करते हुए ताले टूटने की बात मानी है। सुरक्षा बल के जवानों ने कहा कि खदान पँहुचने से पहले ही चोर भाग गए थे। ऐसी वजह से फायर करने की स्थिति नही बनने की बात भी की है। हालांकि पाथाखेड़ा पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए करीबन दस लोगो को पूछताछ के लिए पकड़ा है।एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने टीआई आदित्य सेन ने कहा कि बन्द पड़ी सारनी माइंस में चोरी की घटना के मामले को एसपी सीमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी नीरज सोनी को जांच सौपी है। सारनी माइंस चोरी की जांच करने पंहुचे एएसपी नीरज सोनी ने कहा कि जांच में एसएफ को बंधक बनाने की बात गलत साबित हुई है। मेरे द्वारा एसएफ जवानों से अलग अलग बयान लिए है। किसी के बयान में बंधक बनाने की बात सामने आई है। एएसपी श्री सोनी ने कहा कि इस मामले में एफआईआर अज्ञात चोरों पर की है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।वही दूसरी तरफ सारनी माइंस के मैनेजर घुड़माडे ने भी सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाने की बात से इंकार किया है।गौरतलब है कि पाथाखेड़ा मे सारनी माइंस,पीके वन,पीके टू, एवं शोभापुर माइंस बन्द हो चुकी है। बन्द खदानों की सुरक्षा के लिए वेकोलि एवं निजी गार्डो को तैनात किया है। इसी बात का फायदा उठाकर स्क्रेप चोर खदान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

इनका कहना है
सारनी माइंस में बंधक बनाने की बात जांच में सामने नही आई है। इस मामले में जांच की जा रही है।
महेंद्र सिंह चौहान, एसडीओपी सारनी

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *