- समाज की प्रतिभाओ, वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारो को किया सम्मानित
चिचोली। नगर में रविवार को भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इस दौरान यहाँ कलचुरी समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन नगर के बाजार चौक स्थित श्रृध्दानंद आर्य समाज भवन प्रागंण मे बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,कलचुुरी भवन का लोकार्पण, ध्वजारोहण, अतिथियों का सम्मान, अतिथियों के उद्बोधन, प्रतिभाओं का सम्मान एवं विवाह योग्य युवक-युवतियो का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार को राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर हुये जिलास्तरीय कलचुरी समाज के सम्मेलन का शुभारंभ कलचुरी समाज के राष्टीय उपाध्यक्ष राजाराम शिवहरे,जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर मालवीय,नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष सदन आर्य,नगर परिषद के अध्यक्ष संतोष मालवीय,संतोष आर्य बटनु पटेल,युवा कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य,महेशदत्त आर्य,विजय आर्य,उमेश पेठे,राहुल पटेल,जितेन्द्र पटेल,संजय आर्य,नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चिंता जायसवाल,रिंकू आर्य,श्रीमती अनिता आर्य ने भगवान सहस्त्रबाहु के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके,पूजा अर्चना व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह आरंभ होने के पहले नगर में भगवान सशस्त्रबहू की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो जय स्तंभ चौक,बस स्टैंड, दुर्गा चौक होकर मुख्य कार्यक्रम स्थल बाजार चौक पहुची।
कार्यक्रम के दौरान कलचुरी कलार समाज भवन का लोकार्पण,जय स्तंभ चौक स्थित सहस्त्रबाहु निर्माणधीन प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक ब्रम्हाभलावी ने कलचुरी भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया,नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय ने भी भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है,कलचुरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम शिवहरे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक लोगो की मौजुदगी यह बताती है कि यहाँ समाज में एकता की भावना बढ़ती जा रही है उन्होंने जनप्रतिनिधियों से नगर में सहस्रबाहु मार्ग एवं सहस्त्रबाहु चौक चौराहो का नाम रखने की मांग रखी और सहस्त्रबाहु जयंती गांव से लेकर नगर और शहर तक मनाने की अपील की।मचं पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधनो मे सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया और समाज के लिए रचनात्मक कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं,युवाओं और विशिष्ट प्रतिभाओ व स्वजातीय पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया तथा सामाजिक गतिविधियों व रचनात्मक कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,इसके पश्चात विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मंच से सभी ने अपना परिचय दिया,कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओ की मौजूदगी रही।कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रमा संजय आर्य एवं योगेंद्र सूर्यवंशी ने किया और अंत में कार्यक्रम में आये अतिथियों व स्वजातीय बंधुओ का आभार चिचोली कलार समाज के अध्यक्ष संजय आर्य ने किया,आयोजन को सफल बनाने में युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।