• एक घंटे बाधित राहा चक्का काम
  • तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त किया चक्का जाम

चिचोली। विगत दिनो ग्राम पंचायत ऊचागोहान के कड़बाढ़ाना मे हुई घटना को लेकर एन एच 59 पर मांगो को लेकर किया चक्काजाम विगत दिनो ग्राम कड्बाढ़ाना मे निवास रत महिला प्रसुता मंगली बाई को प्रसव पीड़ा होने के कारण ग्राम मार्ग अत्यधिक खराब होने के कारण एक किलोमीटर तक बैलगाड़ी से लाया गया क्योंकि मार्ग खराब होने के कारण ऐबुलेंस 108 ग्राम तक नही पहुच पाई जिसके कारण प्रसुता को परिजनो ने गाड़ी बैल मे लिटा कर ऊचागोहान मुख्यालय तक ऐबुलेंस 108 तक लाया गया इस तरह के वाक्या ग्रामीणो ने बताया कि पहले भी हो चुके है मंगली बाई को सी . एच . सी चिचोली लाया गया एवं वाहाँ महिला का प्रसव कराया गया | जच्चा बच्चा की स्थति नाजुक होने के कारण बैतूल जिला चिकित्सालय रिफर किया गया जाहाँ कुछ घंण्टो पश्चात मृत्यु हो गई इस पुरी घटना का आज ग्रामीण काग्रेस कमेटी के तत्वधान मे एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव की अगवाई मे एवं परिजनो एंव आस पास के ग्रामीणो की मौजुदगी मे इन्दौर बैतूल नैशनल हाइवे 59 सीताडोंगरी के पास लगभग एक घंटे तक चक्का जाम किया गया एवं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर कोसा गया एवं परिजनो को क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी ने सहयोग स्वरूप दस हजार की राशि भेंट की गई तहसीलदार के आश्वासन के पश्चात चक्काजाम समाप्त किया गया । तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि ऊँचागोहान से कड़बाढ़ाना ,ऊँचागोहान से सौतखेड़ा एवं ऊँचागोहान से ढौल जोड तक की सड़क का आश्वासन दिया एवं परिजनों को सीघ्र ही उचित मुवाजा दिलाने का आश्वासन दिया इस चक्का जाम मे मुख्य रूप से ग्रामीण ब्लाक काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेकराम यादव ,मध्यप्रदेश काग्रेस सेवादल के मनोज आर्य ,ब्लाक क्राग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रवीण आर्य ,नगर काग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुदेश माचीवार ,महिला नेत्री सावत्री कुमरे ,शानु कवडे ,राहुल चन्देलकर ,अभिमन्यु यादव जगदीश आर्य ,अमन खाँन प्रज्जवल आर्य ,शितु आर्य ,नवीन आर्य ,ब्रांम यादव ,दहलु पवार इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद रहे

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *