• मुख्य मार्गो से सायरन बजाते पुलिस वाहन

सारनी। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न एवं कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस बल ने मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला। मंगलवार को एसपी सीमाला प्रसाद एवं एडिंशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह एवं टीआई आदित्य सेन के मार्गदर्शन में पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सरेआम के नेतृत्व में पुलिस बल ने पाथाखेड़ा के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल के साथ पुलिस के वाहन भी सायरन बजाते निकले। भारी मात्रा में पुलिस बल के फ्लैग मार्च को देख लोग सकते में आ गये।एसडीओपी महेन्द सिंह चौहान ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया है। उन्होने कहा कि चौक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के अलावा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल मुख्य स्थानों पर तैनात किया है। इसके अलावा चौकी एवं थाने में पदस्थ सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को सतत नजर रखने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने रात्री के समय गस्त बढ़ा दी गई है। जिन स्थानों पर नवदुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सभी प्रतिमा स्थल पर पुलिस नजर बनाये हुए हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *