• सुबह पांच बजे ब्रह्म मुहूर्त में हो रही माँ मनसा देवी की आरती

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी नगर के एकता चौक में विगत 32 वर्षों से माँ जगदम्बा की स्थापना की जा रही है माना जाता है कि यहाँ मन से जो भी मुरादे मांगी जाती है वह जरूर पूरी होती है इसी कारण से यहां की देवी जी मनसा देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई हैं। इस साल से मनसा देवी की आरती में भी कुछ बदलाव किया गया है यहां तीन समय देवी की आरती की जा रही है जिसमें पहली आरती सुबह पांच बजे ब्रह्ममुहूर्त में दूसरी सुबह नो बजे और तीसरी आरती शाम को आठ बजे की जा रही है यहां कि आरती की तारीफ नगर में सुनने को मिलती हैं। हर वर्ष यहां कुछ नया करने का प्रयास होता रहता है जैसे कभी पहाड़ पर देवी, कभी झूले पर, कभी पांच शेरो पर, कभी गुफा में इस तरह से हर साल कुछ नया देखने को यहां मिलता है। जानकारी के मुताबिक एकता चौक का भंडारा भी काफी विशाल होता है जिसमें यहां की सब्जी और खीर की तारीफ हर जगह सुनने को मिलती हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *