सारनी। जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग को लेकर बजरंग दल घोड़ाडोंगरी ने अस्पताल चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मन्त्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने कहा कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसा चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमलों के विरोध में बजरंग दल हिन्दू समाज की ढाल बन कर खड़ा है।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या हिन्दू युवा शामिल हुए।