आमला। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबुलाल विश्नोई द्वारा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने के विरोध में आमला के पत्रकारों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर इस घटना का विरोध किया और  तहसीलदार को कलेक्टर बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञात हो कि जिला कार्यक्रम अधिकारी परियोजना द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था जो कि निंदनीय घटना है । घटना के विरोध में शहर के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सुधीर जैन को ज्ञापन सोप दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है । ज्ञापन सौपते समय श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष नितिन देशमुख महेश सोनी रूपेश सोनी राजेश सुरे नितिन खातरकर निलेश राठौर राकेश धामोड़े अंकित सूर्यवंशी रोहित दुबे दिलीप चौकिकर बबलु निरापुरे नासीर खान सहित कई पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *